दिनांक 30 अप्रैल, 2026
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में लटक रहे बिजली के तारों को ठीक करवाने संबंधित समस्या पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर हर संभव प्रयास कर निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए।
उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।
बैठक के दौरान अधि अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, डी एस मिश्रा सहित संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 89
Users This Year : 23880
Total Users : 36473
Views Today : 236
Total views : 71733