थानाध्यक्ष ने अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी, मिश्रित आबादी में किया गश्त
लोहता: पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार गुरुवार शाम लोहता थाने पर नवागत 7 महिला आरक्षी व 20 पुरुष कांस्टेबलों की बैठक हुई।थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने सभी नवागत पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और बेहतर पुलिसिंग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता से मित्रवत व्यवहार करें और कानून व्यवस्था बनाए रखें।
बैठक के बाद थानाध्यक्ष ने नवागत पुलिसकर्मियों के साथ लोहता कस्बा, हरपालपुर, लोहता तिराहा का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी दुकानदार सड़क से अतिक्रमण तुरंत हटा लें,
अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने लोहता कस्बा व हरपालपुर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।










Users Today : 91
Users This Year : 23882
Total Users : 36475
Views Today : 238
Total views : 71735