वाराणसी 29 अप्रैल2026
विश्व प्रसिद्ध अघोर पंथ पवित्र तीर्थस्थल-क्रीं कुंड रविन्द्रपुरी कालोनी स्थित बाबा कीनाराम स्थल पर जहां अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जी ने सिद्धियां प्राप्त की थी के पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी के अवतरण दिवस पर 01 मई,शुक्रवार को बाबा कीनाराम स्थल,क्री-कुण्ड परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में जरुरत मंदों के लिए कार्य करने वाली अग्रणी सामाजिक संस्था, अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के सौजन्य से जरुरत मंदों नव युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है।

संस्था के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण सिंह एवं महिला मंडल के सदस्य व कार्यक्रम की संयोजिका रूबी सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि अवतरण दिवस के अवसर पर 55 जरूरतमंद नव युवक युवतियों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जो रीति रिवाज के साथ संपन्न होगा
कार्यक्रम में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक हल्दी कार्यक्रम के पश्चात् रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि तक सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से अघोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी का नव विवाहित जोड़ों के साथ साथ सभी भक्त गणो को आशीर्वाद प्राप्त होगा।
प्रेस वार्ता में सर्वश्री संगीता सिंह, राजेन्द्र सिंह,विनय सिंह, श्याम राज यादव,संजय सिंह, सिद्ध नाथ सिंह,नीरज वर्मा,रवि सिंह, कमलेश, शशिकान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर









Users Today : 137
Users This Year : 24079
Total Users : 36672
Views Today : 262
Total views : 72078