सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा कस्बे में विगत माह पूर्व लोगों की सहूलियत तथा उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया गया था। जिसका ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह द्वारा बुधवार को लोकार्पण किया गया।
वहीं इस कार्य के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा विभिन्न अधिकारियों द्वारा सकलडीहा ब्लाक के विभिन्न ग्राम सभा में चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह तथा सकलडीहा के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक गुप्ता के द्वारा कराए गए सीसी रोड का लोकार्पण किया गया।

वही लोकार्पण से पूर्व उपस्थित नंदन राय की अध्यक्षता में कस्बे के लोगों द्वारा ब्लॉक प्रमुख का फूल महिलाओं के साथ स्वागत किया गया। इसी के साथ उपस्थित ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि काफी दिनों से कस्बे में जल जमाव तथा गड्ढा युक्त सड़क की समस्या प्राप्त हो रही थी।
जिस पर लोगों द्वारा कई बार प्रस्ताव देकर निर्माण कार्य करने की मांग की गई थी। वहीं क्षेत्र पंचायत के माध्यम से इस कार्य को पूर्ण कर दिया गया है और आगे जो कार्य शेष रखा है उन्हें भी कार्य योजना में डलवा कर पूर्ण कर दी जाएगी।

सरकार द्वारा ग्राम सभा तथा सकलडीहा ब्लाक के विकास में धन की उपलब्धता लगातार कराई जा रही है। जिससे ग्राम सभा और विकासखंड सकलडीहा विकास के कार्य को पूर्ण करने में सक्षम हो रही है।
इस कार्य में पंकज सिंह, महेंद्र गुप्ता, बबलू गुप्ता, विवेक जायसवाल, विजय जायसवाल, अनिल कुमार सेठ, गौरव जयसवाल, अमित जायसवाल, चिंटूपांडेय, सुनील रस्तोगी, हरे राम रस्तोगी, पवन वर्मा के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 135
Users This Year : 24077
Total Users : 36670
Views Today : 260
Total views : 72076