मनीष सिंह हत्याकांड: ‘लेडी सिंघम’ का अपराधियों पर प्रहार, चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी गोमती जोन फूलपुर थाना क्षेत्र में हुए मनीष सिंह हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और सख्ती का चेहरा एक साथ तब देखने को मिला, जब ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित डीसीपी नीतू काद्दयान खुद मोर्चा संभालने उतरीं।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नीतू काद्दयान व (आला अधिकारी )ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं।

अब तक की कार्रवाई मे पुलिस ने अब तक चार मुख्य आरोपियों को धर-दबोचा है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। डीसीपी ने प्रेस वार्ता में कहा:

“हमारा उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना है ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हिमाकत न कर सके। फरार आरोपियों को जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”
>नीतू काद्दयान के इस कड़े रुख और मानवीय दृष्टिकोण ने न केवल परिजनों का विश्वास जीता है, बल्कि अपराधियों को भी कड़ा संदेश दिया है कि गोमती जोन में कानून का राज कायम रहेगा।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।