वाराणसी (बड़ागाँव):
जनपद के बड़ागाँव ब्लॉक अंतर्गत घमहापुर ग्राम सभा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मनीष सिंह नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तत्काल घमहापुर गाँव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बँधाया।
राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।सांत्वना देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में कांग्रेस जन भी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
गाँव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।











Users Today : 49
Users This Year : 17490
Total Users : 30083
Views Today : 154
Total views : 59672