रोहनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श ग्राम पंचायत कुरहुआ स्थित पंचायत भवन पर अधिशासी अभियंता बरईपुर मनीष झा की उपस्थिति में गुरुवार को ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार एवं आर. ई.सी. के सौजन्य से विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे सेवा पर्व के तहत आयोजित दो दिवसीय सेवा पर्व मेगा कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डा. सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलनकर किया।जिसके दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि बिजली संबंधी समस्याओं जैसे नए संयोजन, सोलर, भार वृद्धि, खराब मीटर , बिल संशोधन, बिल जमा के समाधान , विधा परिवर्तन से संबंधित कुल 43 उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राप्त हुई।
जिसमें 26 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। बाकी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों के निर्देशित किया गया।इस दौरान अधिशासी अभियंता बरईपुर मनीष झा , अधीक्षण अभियंता ग्रामीण मंडल, उपखंड अधिकारी रोहनिया, गौरव पटेल, राजकुमार बर्मा, मानस सिंह , आदर्श पटेल , श्यामबली पटेल , विनोद पटेल के साथ-साथ पीएम सूर्य घर योजना में यूपीनेडा के पंजीकृत वेंडर भी मौके पर मौजूद रहे।











Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280