वाराणसी 25 सितम्बर 2025 भारतीय रेलवे के साथ-साथ वाराणसी मंडल पर भी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक स्वछोत्सव थीम पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इसी क्रम में दिनांक 25 सितंबर 2025 वृहस्तपतिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय नेतृत्व में “स्वच्छोत्सव” थीम के साथ एक दिन, एक घंटा, एक साथ वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों (आजमगढ़, बनारस,वाराणसी सिटी,बलिया,भटनी,छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबागएवं सीवान) स्टेशनों पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसी क्रम में 25 सितंबर 2025 को वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन “श्रमदान (एक दिन, एक घंटा, एक साथ)” के थीम के अंतर्गत सामूहि सामूहिक श्रमदान वरीष्ठ मंडल याँत्रिक इंजिनियर(EnHM) अभिषेक राय के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें रेलवे कर्मचारियों एवं गैर सरकारी संगठन के.वी. जनकल्याण ट्रस्ट, वाराणसी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान में ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्लेटफार्म सं-01 पर स्थित वाटर बूथ के पीछे तथा क्यारियों की सफाई कर उसे नए रूप में प्रस्तुत किया ।


इसके पूर्व जिसके अंतर्गत 24 सितंबर 2025 को बनारस रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत “के वी जनकल्याण ट्रस्ट” ने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के EnHM विभाग के साथ मिलकर बनारस रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में विशेष श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान में ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे पार्क की सफाई कर उसे नए रूप में प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ हुई। पहले जिस पार्क में बड़े-बड़े झाड़, पेड़-पौधे और कचरे के ढेर जमे हुए थे, वहां ट्रस्ट के सदस्यों ने श्रमदान करके साफ-सफाई की। परिणामस्वरूप पार्क अब इतना व्यवस्थित और साफ हो गया है कि आम नागरिक वहां न सिर्फ टहल सकते हैं, बल्कि आराम से बैठकर सुकून के पल भी बिता सकते हैं।

इसी क्रम में 25 सितंबर 2025 को वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों (आजमगढ़ , बनारस , वाराणसी सीटी , भटनी, बलिया , बेलथरा रोड , छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी , मऊ, प्रयागराज रामबाग और सीवान) पर “श्रमदान (एक दिन, एक घंटा, एक साथ)” सामूहिक सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में गैर सरकारी संगठन (के.वी. जनकल्याण ट्रस्ट, वाराणसी), रेलवे के वरीष्ठ मंडल याँत्रिक इंजिनियर(EnHM) श्री अभिषेक राय एवं अधिकारीयों तथा रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वरीष्ठ मंडल याँत्रिक इंजिनियर(EnHM) अभिषेक राय का कहना है कि “उनका उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि आमजन भी इस अभियान से प्रेरणा लेकर अपने आस-पास की साफ-सफाई पर ध्यान दें।”यह कार्यक्रम न केवल स्वच्छता का प्रतीक है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई