बांदा: 28 अप्रैल-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन बुंदेलखंड के तहत बांदा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिले को एक बड़ी उपलब्धि देते हुए प्रदेश सरकार ने 95.41 करोड़ की लागत से कृषि अभियांत्रिकी एवं तकनीकी महाविद्यालय की सौगात दी है। वर्तमान में इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 75% ढांचा बनकर तैयार हो चुका है।

30 जून तक लक्ष्य, जल्द गूंजेगी कैंपस में रौनक
शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 30 जून 2026 तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तुरंत बाद कॉलेज में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। जिससे क्षेत्र के छात्रों को अब तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
यह नया महाविद्यालय न केवल बुंदेलखंड की शान बढ़ाएगा बल्कि आधुनिक लैब, डिजिटल क्लासरूम और उन्नत शोध केंद्रों से भी लैस होगा। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाओं के कारण बांदा अब कृषि और तकनीकी शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य कृषि क्षेत्र में नई तकनीक को जोड़कर किसानों की आय बढ़ाना और युवाओं को कुशल बनाना है। इस कॉलेज के शुरू होने से न केवल कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी मिलेंगे।









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083