चन्दौली धानापुर
क्षेत्र के मेढ़वा-कोहड़ा तिराहे पर जल निकासी की गंभीर समस्या है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से फिसलन बढ़ गई है, जिसके कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

नगवा-मेढ़वा-धानापुर मार्ग पीपा पुल के रास्ते गाजीपुर जाने वाला एक प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जिस पर दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है। सड़क पर फैला यह गंदा पानी न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी पैदा कर रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।











Users Today : 7
Users This Year : 17448
Total Users : 30041
Views Today : 14
Total views : 59532