मीरजापुर।
मडिहान क्षेत्र के तिसुही में टी 2 नीलम फूड प्रोडक्ट (वाटर वाटलिंग प्लांट) का भव्य उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि अंचल प्रबंधक इंडियन बैंक विकेश कुमार सिंह व जिला सहकारी बैंक मीरजापुर/ सोनभद्र के चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर फीता काटकर प्लांट का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात् प्रबंध निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि को माँ विन्ध्यवासिनी का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
इस नए प्लांट से क्षेत्र में लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रबंध निदेशक चेयरमैन जिला सहकारी बैंक डा जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पानी बेचना नहीं, बल्कि घर – घर तक शुद्धता पहुंचाना है। यह प्लांट अत्याधुनिक तकनीक से लैस है,

जहां पानी की गुणवत्ता की कई स्तरों पर जांच की जाती है ताकि उपभोक्ताओं को स्वास्थवर्धक पानी मिल सकें। इस बाटलिंग प्लांट में दो सौ एम एल, पांच सौ एम एल व एक लीटर की बोतलों की पैकेजिंग की सुविधा है।यहां से दूर दराज जनपदों के अलावा स्थानीय बाजार में पानी की आपूर्ति की जाएगी। कहाकि आज के दौर में शुद्ध पानी की उपलब्धता स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी है।
स्थानीय स्तर पर ऐसे प्लांट लगने से न केवल शुद्ध पानी मिलेगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।इस दौरान सोनभद्र इंडियन बैंक से सुमित श्रीवास्तव, अवनेन्द्र कुमार सिंह, डिस्ट्रिव्यूटर संजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, राजू चौरसिया, लैब टेक्निशियन राहुल सिंह, दीपक पाल नीलरतन सिंह समेत लोग मौजूद रहें।











Users Today : 114
Users This Year : 17427
Total Users : 30020
Views Today : 223
Total views : 59503