राजातालाब।
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पयागपुर मातल देई स्थित प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज एवं एसपी जीनियस पब्लिक स्कूल में कॉलेज के प्रबंधक विमला प्रसाद की देखरेख में आयोजित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि चंद्रजीत सिंह यादव सेवानिवृत्ति उप निदेशक एवं प्रत्याशी स्नातक एमएलसी और विशिष्ट अतिथि आशीष राय उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय
वाराणसी एवं पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद यादव एवं नंदलाल सिंह पटेल ने अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर मेडल के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

और उन सभी मेधावी छात्रों के अभिभावकों को भी अंग वस्त्र के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में सभी अतिथियों ने सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको प्रेरणादायक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को सचिव इंजीनियर प्रकाश सिंह ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन सूबेदार पटेल ने की। इस दौरान कालेज के सभी अध्यापक, अध्यापिका गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।











Users Today : 11
Users This Year : 17452
Total Users : 30045
Views Today : 33
Total views : 59551