चन्दौली
शनिवार की रात करीब 11 बजे 33/11 केवी अमड़ा विद्युत उपकेंद्र परिसर में आग लग गई। सूचना मिलते ही रैथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार उपकेंद्र के आसपास खेतों में किसानों द्वारा गेहूं की पराली (ठूंठ) जलाई गई थी। तेज हवा के कारण आग धीरे-धीरे फैलते हुए फीडर की ओर बढ़ने लगी और उपकेंद्र परिसर तक पहुंच गई।
ड्यूटी पर तैनात एसएसओ सत्येंद्र तिवारी, सहायक अमन यादव एवं प्रियांशु सिंह ने हैंडपंप के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने वाटर मिस्ट पंप से पंपिंग कर स्टारवेशन व कूलिंग विधि से आग को पूरी तरह बुझा दिया।
अग्निशमन प्रभारी प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे उपकेंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई। इस दौरान चालक लालबाबू यादव व कांस्टेबल यशवंत यादव भी मौजूद रहे।









Users Today : 52
Users This Year : 12452
Total Users : 25045
Views Today : 124
Total views : 49561