चेतगंज थाना क्षेत्र में अब कानून का इकबाल बुलंद दिख रहा है। एसीपी के निर्देशन और इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में पुलिस के ‘एक्शन मोड’ से इलाके की तस्वीर बदल गई है। जाम से कराहते चेतगंज और पान दरीबा ने राहत की सांस ली है, तो वहीं क्राइम पर भी पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। चौकी प्रभारी अपने लेवल पर ही शिकायतों का निपटारा चौकी पर ही कर लेते हैं बहुत कम ही पीड़ित को थाने जाना पड़ता है
इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला के कार्यभार संभालते ही चेतगंज पुलिस सड़कों पर उतर आई। खुद इंस्पेक्टर ने टीम के साथ पैदल गश्त कर बाजारों से अतिक्रमण साफ कराया। हफ्ते में एक दो बार कोतवाल सभी चौकी प्रभारी के साथ निकलते हैं अतिक्रमणकारियों देखते ही अपना सामान दुकान का हटाना शुरू कर देते हैं… संदिग्धों की धरपकड़ और दुकानदारों को नियमों का पाठ पढ़ाने का असर अब जमीन पर दिख रहा है।

पूरी टीम मैदान में, अफसरों का तालमेल बना मिसाल
इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला के दिशा-निर्देश पर सभी चौकी प्रभारी मोर्चे पर डटे हैं
– चेतगंज चौकी चौकी इंचार्ज वैभव शुक्ला
– नाटी इमली चौकी चौकी इंचार्ज संदीप कुमार सिंह
– पान दरीबा चौकी चौकी इंचार्ज रोहित तिवारी
तेलिया बाग चौकी: चौकी इंचार्ज अली खान लहुराबीर चौकी इंचार्ज अपने दलबल के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च करते रहते हैं जिससे आम व्यापारियों में एक खुशी की लहर रहती है हमारी सुरक्षा को पुलिस सदैव तत्पर रहती है
सर्राफा बाजार में खास चौकसी अपराधियों में खौफ
त्योहारी सीजन को देखते हुए सर्राफा बाजार में पुलिस की गश्त दोगुनी कर दी गई है। ज्वेलरी दुकानों के बाहर मुस्तैदी से तैनात पुलिस ने दुकानदारों को सुरक्षा टिप्स दिए। एसीपी के निर्देशन में चल रहे अभियान में चेतगंज पुलिस ने न सिर्फ जाम खत्म किया, बल्कि स्ट्रीट क्राइम पर भी काफी हद तक कंट्रोल पाया है…
पुलिस की इस मुस्तैदी से ट्रैफिक रफ्तार पकड़ चुका है और व्यापारी बेफिक्र होकर कारोबार कर रहे हैं। इलाके के लोग कह रहे हैं- पहले जाम और डर था, अब चेतगंज में कानून का राज दिखता है लहुराबीर चौकी इंचार्ज हमेशा फोर्स के साथ चौकी क्षेत्र में डटे रहते हैं शहर का दिल है लहुराबीर









Users Today : 18
Users This Year : 12216
Total Users : 24809
Views Today : 99
Total views : 49022