भारतीय सब्जी अनुसंधान द्वारा राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजातालाब।

आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा राष्ट्रीय उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत जनपद गाज़ीपुर के हंसराजपुर एवं नियामताबाद ग्रामों में शुक्रवार को कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उर्वरक प्रबंधन एवं जैव उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

हंसराजपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में 20 पुरुष एवं 30 महिला सहित कुल 50 कृषकों ने भाग लिया। जबकि नियामताबाद गांव में 20 पुरुष एवं 20 महिला सहित कुल 40 कृषकों की सहभागिता रही। दोनों ही कार्यक्रमों में किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान डॉ. डी. पी. सिंह ने जैव उर्वरकों के महत्व एवं उनके प्रभावी उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं डॉ. इन्दीवर प्रसाद ने सब्जी फसलों में उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग पर प्रकाश डाला जिससे उत्पादन लागत में कमी एवं गुणवत्ता में सुधार संभव है।

कार्यक्रम का आयोजन समुन्नति फाउंडेशन एवं उनके संबद्ध किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामरतन सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने वैज्ञानिकों से संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अनुराग चौरसिया, डॉ. वाई. एस. रेड्डी, डॉ. मंजुनाथ एवं डॉ. धनंजय होंगल ने योगदान किया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई