चन्दौली अलीनगर ।थाना क्षेत्र के मुग़लचक में लोक निर्माण विभाग (PWD) की करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल कर दिया गया है। कब्रिस्तान की घेराबंदी की आड़ में इस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। उप-जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटवाया।
जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से कुछ लोग इस जमीन को घेरने का प्रयास कर रहे थे। बुधवार दोपहर गड्ढे खोदकर एक जनाजे को दफनाने की तैयारी चल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को संदेह हुआ।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उप-जिलाधिकारी और ईओ को सूचित किया। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव दफनाने के कार्य को रुकवा दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मच गई।
पीडीडीयू एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि उन्हें PWD की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि भूमि खाली करा दी गई है। घटना के बाद इलाके में स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है।










Users Today : 28
Users This Year : 12169
Total Users : 24762
Views Today : 91
Total views : 48874