चन्दौली सकलडीहा।प्रतिमा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात 8 बजे कट पर यूं टर्न लेते समय पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया । वही दूसरा बाइक सवार युवक गाड़ी अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपनी बाइक लेकर फरार होगया। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दिया।
रतनपुरा गांव के बहादुर राजभर का चार बेटा बृजेन्द्र राजभर,मिथुन राजभर जितेन्द्र राजभर और सबसे छोटा बेटा 19 वर्षीय बाढू राजभर है। इनकी पांच बहने सितारा,संतरा,नीलू,मीरा और गुड़िया है। बाढ़ू राजभर अपने घर से थोड़ी दूर भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाने वाली कंपनी में काम करता था। मंगलवार की देर शाम 8 बजे काम से छुटने के बाद वह अपने मित्र भीम राजभर के साथ प्रतिमा पेट्रोल पंप से बाइक में तेल लेने के लिये सकलडीहा की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास टर्न लेते समय पीछे से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाढू राजभर डिवाइडर से टकरा जाने पर सर पर गंभीर चोट लग गया। वही उसके साथ पीछे बैठा सहयोगी युवक भीम राजभर को मामूली चोट आई ।दोनों को ग्रामीणों ने सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पुलिस को जानकारी दिये बगैर परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता बहादूर राजभर माता मूला देवी सहित बहन और भाईयों का रोते हुए बुरा हाल था।कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की कोई सूचना नहीं दिया गया है। तहरीर देने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।









Users Today : 103
Users This Year : 24045
Total Users : 36638
Views Today : 218
Total views : 72034