बांसडीह
बांसडीह तहसीलदार द्वारा पिछले दिनों जिस साक्ष्य-सबूत के आधार पर 4 गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है वैसा ही साक्ष्य सबूत लेकर सभी गोंड लोगों का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन कराने की मांग को लेकर जनजाति गोंड समुदाय का अनिश्चित कालीन धरना 22 अप्रैल 2026 को भी बांसडीह तहसील पर जारी रहा!
आंदोलनकारी गोंड लोगों ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार श्री नितिन कुमार सिंह द्वारा दोहरा मापदंड अपनाना नहीं चलेगा! सभी गोंड लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी करना ही पड़ेगा!
इस दौरान प्रमुख रूप से उमाशंकर गोंड, सत्यम गोंड, राजेश गोंड, बलिराम गोंड, रवि गोंड, दयानन्द गोंड, स्वामी नाथ, सोनू कुमार गोंड, रवींद्र गोंड, उमेश गोंड, संजय गोंड, टिंकू गोंड, तारकेश्वर गोंड, शिव सागर गोंड, पंकज गोंड, गोलू गोंड, चन्दन गोंड रहे!
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 103
Users This Year : 24045
Total Users : 36638
Views Today : 218
Total views : 72034