जिनके घर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है, वे अब पोस्टपेड मोड में बदलवा सकते हैं. अपने क्षेत्र के एसडीओ या एक्सईएन के कार्यालय में लिखित आवेदन दें. आवेदन में अपना नाम, कंज्यूमर नंबर, पता और प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने का अनुरोध लिखें. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की 1 अप्रैल 2026 वाली अधिसूचना का हवाला दें या उसकी फोटोकॉपी संलग्न करें.
पोस्टपेड मोड के लिए लगभग 2,000 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करें. आवेदन की रसीद जरूर लें. यदि विभाग आवेदन पर कार्रवाई नहीं करता तो उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग या कंज्यूमर फोरम में शिकायत की जा सकती है. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसके लिए UPERC में याचिका दायर की है….
रिपोर्ट – रोशनी











Users Today : 113
Users This Year : 17426
Total Users : 30019
Views Today : 221
Total views : 59501