यूपी: होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, सीएम योगी आज करेंगे समीक्षा; एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

यूपी होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक है। प्रदेश के 74 जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। सीएम योगी इसको लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की समीक्षा करेंगे और इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

बैठक में सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त, आईजी-डीआईजी रेंज, डीएम, जिलों के पुलिस कप्तान और डीआईओएस उपस्थित रहेंगे। होमगार्ड भर्ती परीक्षा आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसके दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए सीएम योगी अधिकारियों को निर्देश देंगे।

इस दौरान वह कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। प्रदेश सरकार का जोर परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट पर चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

जानिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

25 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 22 अप्रैल 202626 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 23 अप्रैल 202627 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए: 24 अप्रैल 2026

परीक्षा से पहले जारी हुई थी सिटी स्लिप

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड पहले ही 18 अप्रैल 2026 को परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की सूचना जारी कर चुका है। इसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी दी गई है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा तिथि के अनुसार ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते तैयारी पूरी कर लें।बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ध्यान रखें और उसी दिन अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूपी होमगार्ड भर्ती का प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026 यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अंतिम तिथि से काफी पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें:–यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।-होमपेज पर, “यूपी होम गार्ड प्रवेश पत्र 2026” के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।-अपने खाते तक पहुंचनें के लिए अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।-लॉग इन करने के बाद, परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति प्रिंट करके परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ले जायें।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई