मीरजापुर
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा आयोजित स्नातक एवं स्नातकोत्तर छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के क्रम में मंगलवार को के.बी.पीजी. कॉलेज, मिर्जापुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने आंतरिक सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया और सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

परीक्षा के विवरण की जानकारी देते हुए प्राचार्य ने बताया कि प्रथम पाली में स्नातक छठे सेमेस्टर (मनोविज्ञान) की परीक्षा में कुल पंजीकृत 44 परीक्षार्थियों में से 43 उपस्थित रहे, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं, सायं कालीन पाली में आयोजित स्नातकोत्तर छठे सेमेस्टर की रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल और मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा में सभी 48 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान आंतरिक सचल दल के सदस्य डॉ. किरन सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. गीता विश्वकर्मा, डॉ. सुभाष पांडेय एवं डॉ. के.एम. दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 20
Users This Year : 12091
Total Users : 24684
Views Today : 97
Total views : 48697