चन्दौली सकलडीहा क्षेत्र इन दिनों बिजली विभाग द्वारा लगाया गया स्मार्ट मीटर गले का कांटा बनता जा रहा है। जहां लोग पहले 200 से ₹500 प्रति महीने के बिजली बिल का भुगतान कर चयन का नींद सोते थे। वहीं हजारों रुपए भुगतान करने के बाद भी लोगों के घर की बिजली काट दी जा रही है।
वही जब विभाग से इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है तो पुन भुगतान करने के बारे में निर्देश दिया जा रहा है। जिससे व्यापारियों तथा ग्रामीणों के ऊपर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ बिजली का बिल अत्यधिक बढ़कर आ रहा है दूसरी तरफ भुगतान करने के बाद भी विद्युत विच्छेदन हो जा रही हैं। ऐसे मे यह कहीं ना कहीं सरकार की हर घर बिजली हर घर पानी के नारे पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहा है।
जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा सोमवार को प्रदर्शन भी किया गया। वहीं सरकार की विरोध में नारे भी लगाए गए लोगों ने बताया कि यह सरकार लोगों को बिजली पानी उपलब्ध नहीं कर सकती है।
बतादे कि सकलडीहा कस्बे में सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से गरीब किसान और आम लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि मात्र 5 रुपये का बकाया होने पर भी बिजली काट दी जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस प्रदर्शन में नंदन कुमार, अजय जायसवाल अरमान अली आरिफ अली, समीर नमुला हाशमी शिवम् श्रीवास्तव बसंत राजेश पटवा, नासिर अली इकराम अली भोला पटवा बसन्त श्रीवास्तव बबलू हाशमी शालू हाशमी जाहिद हाशमी कतारू सहित कई पुरुष और महिलाएं शामिल रही।











Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826