चन्दौली दुल्हीपुर
क्षेत्र में आज खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मां शिक्षा शक्ति ट्रस्ट द्वारा आर्म रैसलिंग एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक वंदना पटेल रहीं, जिनके नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आर्म रैसलिंग में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया, वहीं कबड्डी मैचों में टीम भावना और शानदार खेल कौशल देखने को मिला।

आयोजक वंदना पटेल ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है। नीरज पटेल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में मदद करते हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस पहल की सराहना की।
कबड्डी विजेता टीम में प्रिंस चौहान शिवम चौहान किशन पटेल दीपक पाल गौतम मौर्य निहाल पटेल आकाश सिंह वही आम रेसलिंग खिलाड़ी में विजेता टीम अनुराग आनंद पटेल अंजना व राज रहे
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 13
Users This Year : 17454
Total Users : 30047
Views Today : 44
Total views : 59562