भीषण गर्मी का प्रकोप: चंदौली में स्कूलों का समय बदला

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी अब जनजीवन पर असर डालने लगी है। इसी कड़ी में चंदौली प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश 20 अप्रैल 2026 से अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

यह निर्णय जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाना बेहद जरूरी हो गया है।प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का सख्ती से पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है

गर्मी के इस दौर में यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई