बलिया:
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची एक पीड़िता से चार्जशीट दाखिल करने के बदले कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई।
मामला उभांव थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार मलिक पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने केस में कार्रवाई करने के बदले ‘एक रात’ की मांग की। घटना ने तूल तब पकड़ा जब सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें आपत्तिजनक बातचीत सुनाई दी।
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई और डीआईजी से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। प्रारंभिक जांच और वायरल ऑडियो के आधार पर एसपी ओमवीर सिंह ने 13 अप्रैल को आरोपी क्राइम इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

🔥 जांच की आंच थानाध्यक्ष तक पहुंची
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ी तो उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (थानाध्यक्ष) संजय शुक्ला भी जांच के घेरे में आ गए। संलिप्तता के आरोप में एसपी ने 15 अप्रैल को उन्हें भी सस्पेंड कर दिया।
➡️ उभांव थाने की कमान अब निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को सौंपी गई है।
📌 जांच जारी, पीड़िता से संपर्क की कोशिश
पुलिस के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) द्वारा की जा रही है। पीड़िता फिलहाल बाहर बताई जा रही है और पुलिस लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। संपर्क होते ही सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
❗ पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल
महिला सुरक्षा और ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा करने वाली यूपी पुलिस के लिए यह घटना बड़ा झटका मानी जा रही है। दो अधिकारियों के सस्पेंशन से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अब सबकी नजर जांच के नतीजों और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।











Users Today : 121
Users This Year : 17434
Total Users : 30027
Views Today : 230
Total views : 59510