दिल्ली में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने पत्रकारों के हक़ के लिए भरी हुंकार l

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नई दिल्ली, 

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने राजधानी दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली ऐतिहासिक बैठक आयोजित कर ऐसा धमाकेदार निर्णय लिया है। जिसने देशभर के पत्रकार संगठनों में हलचल पैदा कर दी है। इस बैठक में लिए गए फैसले आने वाले समय में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं।

बैठक की अध्यक्षता आयोग के संस्थापक एवं अध्यक्ष निशिकांत राय ने की, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष एस.एन. भट्ट सहित देशभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के बड़े फैसले जिसने बदल दी पत्रकारिता की दिशा।

हर साल अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय बैठक

अब आयोग हर वर्ष देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेगा, जिससे जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं को सीधे समझा जा सकेगा।

स्मारिका प्रकाशन और सम्मान समारोह

हर साल आयोग अपनी स्मारिका प्रकाशित करेगा और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगा।

पत्रकारों की सुरक्षा पर बड़ा कदम

किसी भी पत्रकार के साथ घटना या दुर्घटना होने पर संबंधित राज्य इकाई सरकार से जांच और मुआवजे की सशक्त मांग करेगी।

ग्रुप हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस योजना

पत्रकारों के लिए ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस लागू करने पर गंभीर चर्चा। जल्द ही बड़ी घोषणा संभव हो सकता है।

सरकारी स्तर पर कार्यालय की मांग।

हर राज्य में आयोग के लिए कार्यालय आवंटन हेतु सरकार से मांग उठाने का फैसला।

देशव्यापी मेंबरशिप ड्राइव का ऐलान

अब बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार आयोग से जुड़ सकें और लाभ उठा सकें।

कोर ग्रुप और कार्य विभाजन

आयोग को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कोर ग्रुप का गठन और पदाधिकारियों के कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया जाएगा।

गरीब बच्चों के लिए मुफ्त UPSC तैयारी

आयोग के बैनर तले गरीब बच्चों के लिए 15 दिनों की फ्री कैरियर काउंसलिंग और ऑनलाइन UPSC तैयारी यह कदम समाज सेवा की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।

ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

पत्रकारों के सामाजिक योगदान को बढ़ाने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकारों में जोश, संगठनों में हलचल

इस बैठक के बाद देशभर के पत्रकारों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोग के फैसलों को “पत्रकारों के स्वाभिमान और सुरक्षा की नई क्रांति” के रूप में देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है। कि यदि ये सभी निर्णय प्रभावी रूप से लागू होते हैं। तो आने वाले समय में पत्रकारों की स्थिति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा।

आयोग का संदेश,

आयोग ने सभी पत्रकार साथियों से आह्वान किया है। कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। इसकी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। और देश के हर पत्रकार को इस मुहिम से जोड़ें।

यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि पत्रकारों के भविष्य की नई शुरुआत है।

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एस,एन, भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रो निशा सिंह, राष्ट्रीय सचिव संघमित्रा सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश गौतम,निशांत भारती, संजय कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, संदीप कुमार, डॉ वारिस अहमद खान, योगेश भट्ट,एस एस चंदेल, सुदर्शन कुमार सहित तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट  –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई