चन्दौली पड़ाव भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ मजबूत करने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से “चलो गांव की ओर” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
इसी क्रम के दौरान दुल्हीपुर में पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर हैं उन्हें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही, योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी जान रहे हैं।
पार्टी के सत्येंद्र कुमार बारी सदस्य राज्य (पिछड़ा वर्ग आयोग)का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को नजदीक से समझना और उनका समाधान निकालने के लिए प्रयास करना है। इसके साथ ही, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना भी अभियान का अहम हिस्सा है।
मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल का कहना है कि“चलो गांव की ओर” अभियान के अंतर्गत जगह-जगह चौपाल, जनसंवाद और छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के अभियानों से पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ मिल सकता है, क्योंकि इससे ग्रामीण मतदाताओं के बीच सीधा जुड़ाव बढ़ता है।
अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे हैं।
जनसंपर्क में मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार बारी, संदीप पटेल, दशरथ मौर्य, उरूज हैदर, मुकेश सोनकर, राजकुमार मौर्य, प्रमोद पटेल, अशोक सोनकर, आशीष तिवारी इत्यादि सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 47
Users This Year : 11468
Total Users : 24061
Views Today : 119
Total views : 47199