दिनांक 11-04-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी यातायात लाइन के नवीन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए।
सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की पूर्व लंबित समस्याओं के त्वरित निस्तारण, नई समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई, एनपीएस, आवास, मूलभूत सुविधाओं तथा कर्मचारी कल्याण संबंधी विषयों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। अपराध समीक्षा में बीट आरक्षियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हुए ई-समन, यक्ष ऐप, iGOT Karmayogi सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, सामान्य मामलों में 30 दिवस तथा गंभीर प्रकरणों में 45 दिवस के भीतर चार्जशीट दाखिल करने, मुकदमों को अनावश्यक लंबित न रखने तथा संगठित अपराधियों पर गुण्डा एक्ट एवं गैंगस्टर जैसी कठोर कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया।
यातायात व्यवस्था सुधार हेतु Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के अंतर्गत चिन्हित मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल तैनाती, 30 अप्रैल तक जाम समय में 25 प्रतिशत कमी तथा SE मॉडल के माध्यम से शिक्षा, प्रवर्तन, तकनीकी सुधार, अतिक्रमण हटाने एवं ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।
महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, अवैध गतिविधियों पर अभियान, जनसंवाद, त्वरित सूचना प्रणाली तथा अग्निशमन इकाइयों की तत्परता पर भी बल दिया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










Users Today : 137
Users This Year : 24079
Total Users : 36672
Views Today : 262
Total views : 72078