धारदार हथियार से हमले के बाद मुगलसराय में बवाल, हमले से कार का अगला शीशा टूटा, बवाल बढ़ने की सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुँचे सीओ और कोतवाल

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली के बाहर मंगलवार की देर शाम अधिवक्ता मोहम्मद इस्लाम खान और उनके परिवार पर फल विक्रेताओं ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अपनी पत्नी तबस्सुम, बड़ी बेटी फिजा और पुत्र सुहेल के साथ खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली गेट के बाहर फल खरीदते समय मामूली विवाद हुआ और देखते ही देखते कई ठेला- खोमचे वाले मौके पर जुट गए। विवाद इतना बढ़ गया कि अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों ने उनके परिवार को गंभीर चोटें पहुंचाई हैं और उनकी गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई