चन्दौली अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.04.2026 को हाईवे पर चेकिंग किया जा रहा था कि एक सफेद पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो अचानक पिकअप वाहन चालक हम पुलिस वालो को जान से मारने की नियत से पुलिस टीम के उपर चढाने का प्रयास किया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए पिकअप तेजी से चन्दौली की ओर जाने लगी जिसका पुलिस टीम द्वारा पिछा किया गया।
चालक द्वारा झुमरी तलैय्या ढाबा से 100 मीटर आगे वहद ग्राम गंजख्वाजा हाइवे के किनारे उक्त पिकअप खड़ी कर फरार हो गया। उक्त पिकअप वाहन सं0 UP70LT6501 को चेक किया गया तो 09 राशि गोवंश जिन्हे क्रूरता पूर्वक बाँध कर वध हेतु ले जाया जा रहा था बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रू0 निवा0 अधि0 व 109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 16
Users This Year : 23807
Total Users : 36400
Views Today : 19
Total views : 71516