चंदौली अलीनगर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में दिनांक 08.04.2026 को “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत एक भव्य मेगा इवेंट/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 जैसी उपयोगी सेवाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ प्रमुख बिन्दुओ पर चर्चा की गयी-










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276