स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-5 में पहुंचने की कवायद में लगे वाराणसी नगर निगम नित्य नए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में वाराणसी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर में गंदगी कम करने के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित करने का प्लान बनाया है। नगर आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई उनके आस-पास सड़क पर गंदगी करता है तो उसकी फोटो नगर निगम को भेजें। भेजने वाले को जगह की जांच के बाद 500 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी सभागार में हुई बैठक में महापौर ने सड़क निर्माण में लापरवाही पर तीन इंजीनियर्स को प्रतीकूल प्रविष्टि दी है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। सीएम ग्रिड योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण हो रहा है। जिसमें लापरवाही बरती जा रही है।
पहले नोटिस फिर होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त ने शहर की साफ-सफाई को लेकर सख्त तेवर अपनाए हैं। उन्होंने रेस्टोरेंट, मिठाई और चाट संचालकों को दुकानों के सामने डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया है। आदेश का पालन न करने वालों पर पहले नोटिस और फिर जुर्माने की कार्रवाई होगी। शहर को स्वच्छ रखने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त ने घोषणा की कि सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की फोटो भेजने वाले नागरिक को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
तीन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी
बैठक में महापौर ने शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं में सुस्ती व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। सीएम ग्रिड योजना के तहत सिगरा क्षेत्र में सड़क निर्माण में बरती गई घोर लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अवर अभियंता (जेई), सहायक अभियंता (एई) और अधिशासी अभियंता की जवाबदेही तय करते हुए तीनों इंजीनियरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही लापरवाही जारी रखने पर ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी है।
सीएम ग्रिड योजना की हुई समीक्षा
महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएम ग्रिड योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान महापौर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा में किसी भी तरह की लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत घंटी मिल सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य हर हाल में 30 मई तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है, हालांकि औरंगाबाद रोड का कार्य जून तक खिंचने की संभावना जताई गई है।
जिनका काम नहीं शुरू वो भी होंगी ब्लैक लिस्टेड
महापौर ने बताया – वर्ष 2023 में टेंडर होने के बावजूद अब तक शुरू न हो सके 22 कार्यों को भी गंभीरता से लिया गया है। ऐसी फर्मों और ठेकेदारों को तत्काल चिह्नित कर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए हर शुक्रवार और शनिवार को लाटरी के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का भी निर्देश दिया है।











Users Today : 52
Users This Year : 11191
Total Users : 23784
Views Today : 153
Total views : 46639