शहाबगंज, चंदौली स्थानीय कस्बा बाजार में मंगलवार की शाम थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में व्यापार मंडल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस सहायता केंद्र से शुरू होकर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने दुकानदारों व आम लोगों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

पुलिस व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लोगों को समझाकर सड़क को अवरुद्ध न करने के लिए जागरूक किया। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह, संतोष कुमार सिंह, चंद्रभान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, महिला कांस्टेबल नीतू सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष कुंदन चौहान, संरक्षक मुरलीधर रस्तोगी, चंदन श्रीवास्तव, राजकुमार मोदनवाल, महमूद आलम, चंदन सोनी, सुरेंद्र मोदनवाल, रवि सोनी, अरुण जायसवाल, बालगोपाल जायसवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी महमूद आलम ने व्यापारियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलने की अपील की तथा सड़क पर अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया।










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498