चन्दौली सैयदराजा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में शराब/मादक तस्करी व गौ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखऱ व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार* के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के
कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनएच-02 हाइवे पर स्थित जमूर्ति ढ़ाबा के पास ग्राम बरठी कमरौर के पास चेकिंग के दौरान एक HONDA CITY ग्रे कलर कार रजिं0 नं0 DL3CBE5896 से अवैध अंग्रेजी शराब 8PM 12 पेटी एवं खुला हुआ पाउच कुल 266 पाउच 8PM अंग्रेजी शराब एवं किंगफिशर स्ट्रांग बीयर 6 प्लास्टिक के पैक मे प्रत्येक मे 12 पीस की बरामदगी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,00000/- (पांच लाख रुपये) है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 281/2025 धारा 60/63 उ0प्र0 उत्पाद शुल्क/आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817