36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, वाराणसी
दिनाँक 04.04.2026 को वाहिनी रवींद्रालय पर सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) के कुशल निर्देशन एवं उपस्थिति में डॉ0 विनय कुमार मिश्रा, वाहिनी चिकित्साधिकारी के द्वारा फोरेंसिक विज्ञान के संबंध में विशेष व्याख्यान देकर जवानों , RTC रिक्रूटों को संबोधित किया गया.
इस अवसर पर सेनानायक द्वारा फोरेंसिक विज्ञान कानूनी और आपराधिक जांच में विज्ञान के सिद्धांतों और तकनीकों का प्रयोग, वैज्ञानिक विश्लेषण, डिजिटल फॉरेंसिक, विशेषज्ञ गवाही आदि के संबंध में विशेष एवं विस्तृत व्याख्यान दिया गया.
महोदय द्वारा जवानों को बताया गया कि जितनी बात आपको बताई जा रही है हमें आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि ड्यूटी के दौरान आपको काफी मदद मिलेगी.

डॉ0 विनय कुमार मिश्रा द्वारा भी कानूनी एवं आपराधिक जांच में फोरेंसिक विज्ञान( FORENSIC SCIENCE ) के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया. यह कानून व्यवस्था को मजबूत करता है.
निर्दोषों को सजा से बचाता है, और सटीक सबूतों के आधार पर अपराधियों को दोषी ठहराता है.अब यह विज्ञान भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
इस अवसर पर कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर, गौरव त्रिपाठी -RTC प्रभारी, संजय सिंह -प्रभारी C/R सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण एवं आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त रिक्रूटों की उपस्थिति बनी रही..
रिपोर्ट : रिम्मी कौर









Users Today : 58
Users This Year : 24000
Total Users : 36593
Views Today : 158
Total views : 71974