चंदौली/पीडीडीयू नगर: पत्रकार के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और मारपीट के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ दूसरी बार नोटिस जारी किया है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, चंदौली की अदालत ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को आगामी 02 मई 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला पत्रकार मनीष कुमार रावत बनाम अभिषेक शुक्ला एसआई व अन्य से संबंधित है। आरोप है कि होली के दिन सूचना देने पहुंचे पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और कथित रूप से मारपीट भी की गई। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पत्रकार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप है।

बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में जलिलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला, आरक्षी अतुल सिंह, अनिल कुमार अंचल एवं पूर्व कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह का नाम सामने आया है। आरोप यह भी है कि घटना के बाद पुलिस द्वारा पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित पत्रकार द्वारा न्याय न मिलने पर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिस पर संज्ञान लेते हुए विशेष न्यायाधीश ने इसे गंभीरता से लिया। पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अनुपस्थिति के चलते अब अदालत ने दूसरी बार नोटिस जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। न्यायालय के आदेश के अनुसार, सभी संबंधित पक्षों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थिति की स्थिति में न्यायालय द्वारा आगे कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इस मामले को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है और पत्रकार संगठनों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 104
Users This Year : 23895
Total Users : 36488
Views Today : 258
Total views : 71755