डीडीयू नगर/मुगलसराय, कांग्रेस जनों ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता व पूर्व पीसीसी सदस्य डॉक्टर आरके शर्मा के नेतृत्व में यूपी पीसीएस में चयनित दुल्हीपुर निवासी अमजद खान को उनके घर जाकर बूके प्रदान कर व माला पहना कर सम्मानित किया,
इस दौरान कांग्रेस जनों ने खुशी का इजहार किया, तत्पश्चात पूर्व पीसीसी सदस्य डॉक्टर आरके शर्मा ने कहा कि अमजद खान यूपीपीसीएस में 173 वां रैंक प्रकार नायक तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं, रेल विभाग से अवकाश प्राप्त शौकत खान के चौथे पुत्र अमजद खान पूर्व में हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान लाए थे, मुगलसराय केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा रत के दौरान मैथ ओलंपियाड में उनका 42 वां रैंक था, वही उनके बड़े भाई हैदर अली खान चार्टर्ड अकाउंटेंट है
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि अमजद खान बचपन से ही मेधावी थे उनके चयनित होने से क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन हुआ है, वही जनपद में प्रेरणा लेते हुए अन्य छात्र भी जनपद का नाम रोशन करेंगे उनके चयन से क्षेत्र वीडियो में काफी हर्ष व्याप्त है,
स्वागत के दौरान शाहिद तौसीफ, नसीम उल हक, संजय जयसवाल, रमेश पांडेय, कन्हैया मोदनवाल कल्लू चौरसिया अमन सोनकर अरविंद श्रीवास्तव सहित उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 104
Users This Year : 23895
Total Users : 36488
Views Today : 258
Total views : 71755