“कल काशी में वीवीआईपी मूवमेंट का ‘ट्रैफिक लॉक’! CM योगी और MP CM के दौरे से शहर में बड़ा डायवर्जन प्लान लागू”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

धर्मनगरी काशी में 3 अप्रैल को होने जा रहे हाई-प्रोफाइल वीवीआईपी दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav सहित कई वीवीआईपी के आगमन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर सख्त ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस और बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस तक का पूरा रूट “नो-एंट्री जोन” में तब्दील रहेगा। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना जरूरी काम के इन रूट्स पर जाने से बचें।

कब से लगेगा ट्रैफिक ब्रेक?

वीवीआईपी मूवमेंट से एक घंटा पहले ही संबंधित मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

एयरपोर्ट रूट पर सबसे सख्ती

* बाबतपुर से शहर आने वाले बड़े वाहनों को बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा

* हरहुआ-तरना फ्लाईओवर पर मूवमेंट के दौरान पूरी तरह रोक

* रोडवेज बसों को ओवरब्रिज से हटाकर अंडरपास रूट पर भेजा जाएगा

* अमर उजाला तिराहा और विशेश्वरगंज से शहर के अंदर जाने पर दोपहर 3 बजे से रोक

मंडुवाडीह-लहरतारा बेल्ट रहेगा सबसे ज्यादा प्रभावित

* चांदपुर, मुढेला, मंडुवाडीह से किसी भी वाहन की सीधी एंट्री नहीं

* वाहनों को मोहनसराय, लहरतारा और वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा

* महमूरगंज और बऊलिया से भी रूट डायवर्जन लागू

BLW गेस्ट हाउस के आसपास ‘नो मूवमेंट जोन’

* भिखारीपुर, चितईपुर, नरिया और अखरी अंडरपास से डायवर्जन

* कार्यक्रम स्थल के आसपास सभी रास्ते पूरी तरह सील

* गोमती मार्केट और कन्दवा गेट से ही सीमित आवाजाही

BLW परिसर के अंदर भी सख्ती

* सिनेमा, कुंदन, सेंट्रल मार्केट तिराहा पूरी तरह बंद

* रेलवे क्रॉसिंग से भी डायवर्ट कर वाहनों को बाहर निकाला जाएगा

* कार्यक्रम स्थल के पास जीरो ट्रैफिक जोन लागू

पुलिस की सख्त अपील वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है—

“जरूरी काम हो तभी निकलें, वरना वैकल्पिक मार्ग अपनाएं”

समय से पहले घर से निकलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें

📞 हेल्पलाइन:

* ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994

* ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

कुल मिलाकर…

कल काशी में वीवीआईपी दौरे के चलते ट्रैफिक पूरी तरह “कंट्रोल मोड” में रहेगा। जरा सी लापरवाही आपको घंटों जाम में फंसा सकती है—इसलिए प्लान बनाकर ही घर से निकलें।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।