प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से दो दिन के तमिलनाडु के दौरे पर है। वह दोपहर को चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह पुडुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। जहां वे शाम को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वे चेन्नई लौट आएंगे। अगले दिन वह चेन्नई में लगभग 100 पार्टी पदाधिकारियों और अन्य लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, वे मायलापुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। सूत्रों के अनुसार, वे टी नगर या शहर के किसी अन्य हिस्से में रोड शो भी कर सकते हैं।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर









Users Today : 137
Users This Year : 24079
Total Users : 36672
Views Today : 262
Total views : 72078