लोहता विद्युत वितरण उपखंड रोहनिया अंतर्गत कोरौती विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को सभी संविदा कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोहनिया एसडीओ श्रीकांत ओझा ने की।
इस दौरान एसडीओ श्रीकांत ओझा ने सभी संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्य के दौरान अपनाए जाने वाले सभी सुरक्षा मानकों को समझाया और उनका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर पावर अभियंता रवि कुमार, उपकेंद्र परिचालक सतीश पटेल, लाइनमैन राकेश कुमार, लाइनमैन अजय कुमार सहित सभी संविदा कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083