गौतम आडवाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जानेमाने उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

बिजनेसमैन गुरुवार सुबह 8.30 बजे पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। अहमदाबाद से 2 चार्टर्ड फ्लाइट्स से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुए।

यहां से लंबे काफिले के साथ सीधे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। रामलला के दर्शन-पूजन किए। मंदिर का भ्रमण किया। पुजारी से तिलक लगवाया। प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में छात्रों से मुलाकात की। उन्हें सम्मानित किया।

गौतम अडाणी यहां से लखनऊ रवाना होंगे। सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गौतम अडानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या आए थे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।