चन्दौली इलिया क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों की भरमार देखने को मिल रही रोज नये पैथोलॉजी सेंटर हास्पिटल के आसपास खोले जा रहे है आरोप है कि ये सेंटर बिना निर्धारित मानकों और आवश्यक लाइसेंस के खुलेआम चल रहे हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
सबसे गंभीर मामला चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप आसपास का बताया जा रहा है, जहां कई पैथोलॉजी सेंटरों के संचालक और उनके एजेंट जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया परिसर में सक्रिय रहते हैं। मरीजों को जांच के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने-अपने सेंटरों पर भेजने की होड़ मची हुई है। सूत्रों के अनुसार, यह पुरा खेल कमीशन के आधार पर संचालित हो रहा है।
कमीशन के खेल में मरीजों की सेहत दांव पर
स्थानीय लोगों का कहना है हास्पिटल और पैथोलॉजी सेंटरों के बीच कथित सांठगांठ के चलते मरीजों को जरूरत से ज्यादा और कई बार गलत जांचें लिखी जा रही हैं। इसके बाद उन्हें खास सेंटरों पर भेजा जाता है, जहां से कमीशन का खेल चलता है।
गलत रिपोर्ट से गलत इलाज का खतरा
अवैध रूप से चल रहे इन सेंटरों में न तो प्रशिक्षित स्टाफ है और न ही मानक उपकरण। ऐसे में जांच रिपोर्ट की सटीकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गलत रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का इलाज भी गलत हो रहा है, जो उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है।
स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल
क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। आरोप है कि विभागीय संरक्षण में ही ये अवैध सेंटर संचालित हो रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है, जबकि अंदरखाने मोटी रकम लेकर मामलों को दबा दिया जाता है।
कार्रवाई की मांग तेज
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि:
बिना लाइसेंस चल रहे सभी पैथोलॉजी सेंटरों की जांच हो
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
अस्पताल परिसर में बाहरी दलालों की एंट्री पर रोक लगे
मरीजों को सही और सुरक्षित जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाए बड़ा सवाल
आखिर कब तक मरीजों की जिंदगी के साथ यह खिलवाड़ चलता रहेगा? क्या स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले में ठोस कार्रवाई करेगा या फिर सब कुछ यूं ही चलता रहेगा? यह मामला चकिया तहसील क्षेत्र के जिला संयुक्त चिकित्सालय से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां मरीजों के हितों की अनदेखी एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 0
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today :
Total views : 45661