सकलडीहा चंदौली सकलडीहा क्षेत्र के बरठी गांव में सोमवार को ग्रामीणों की मांग पर सकलडीहा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने हाई मास्क लाइट लगवाया। वही ग्राम सभा में हाईमास्क लाइट की सौगात से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा लगाए गए हाईमास्क लाइट से अंधेरे वाले रास्ते पर उजाला हो जाएगा। इस संबंध में ग्राम सभा के ग्रामीण सोनू पटेल, निरंजन कुमार, प्रदीप कुमार, अभय कुमार, हरिहर ने बताया कि क्षेत्र पंचायत से लगी लाइट से काफी राहत मिलेगी।
इस सड़क पर अंधेरा होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन तथा पैदल यात्रा करने वालों के बीच एक्सीडेंट हो जाता था। जिसके कारण पीड़ित परिवार पर अनावश्यक दुखों का पहाड़ टूट जाता था तथा अनावश्यक ही खर्च बढ़ जाती थी। वहीं उक्त रास्ते से आने वाले लोगों को अंधेरा तथा विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई,परंतु समस्या का निदान नहीं हो पा रहा था।
इसके पश्चात लोगों द्वारा ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह से उक्त प्रकरण के बारे में चर्चा की गई तथा समस्या के निदान किए जाने का मांग किया गया था। जिसके फल स्वरुप सोमवार को ग्राम सभा में ब्लॉक प्रमुख के माध्यम से हाईमास्क लाइट लगाने का कार्य सुनिश्चित किया गया। वही हाईमास्क लाइट लग जाने से लोगों में काफी उत्साह है। जिसके पश्चात लोगों द्वारा ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह की प्रशंसा भी की गई।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 151
Total views : 71967