स्व श्याम बिहारी सिंह मेमोरियल सम्मान से सम्मानित हुएं मेधावी,

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धानापुर  क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ स्थित एस.एस कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को स्व.श्याम बिहारी सिंह मेमोरियल सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इस दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 2 का छात्र अरमान खान पुत्र फिरोज अहमद निवासी निदिलपुर को ‘टॉपर ऑफ द स्कूल’ घोषित किया गया। छात्र के इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतू सिंह व निदेशक कुमार गौरव सिंह ने उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वही विद्यालय द्वारा प्रत्येक कक्षा में टॉप फाइव स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसमें कक्षा LKG A से प्रिंसी कुमारी प्रथम, अमन यादव द्वितीय, सार्थक यादव तृतीय, आयुष यादव चतुर्थ, आरुषि पंचम स्थान पर रही। LKG B से क्रमशः अंशिका गुप्ता, मनीषा खान, आरोही सूमा, रुद्र खरवार, शिवम कुमार गोंड, आर्यन यादव टॉप फाइव में रहे। कक्षा UKG से क्रमशः अन्वी सिंह, युवराज राजभर, अंश कुमार, श्रेयांश यादव, अरनब विश्वकर्मा का उत्कृट प्रदर्शन रहे।

कक्षा 1 से जायरा खान, अंश यादव, किशन सिंह यादव, समर्थ, कृति तिवारी प्रथम पांच में रही। कक्षा 2 से अरमान खान, दिव्यांश, शाकिब, मानवी, कृष्ण कुमार रहे। कक्षा 3 से निहारिका तिवारी, अयनांश प्रताप सिंह, सबीना ए सलमानी, आकृति यादव, अनुष्का गोंड रही। कक्षा 4 से मीनू यादव, शिवांगी यादव, आराधना खरवार, अंकुश गिरी, रितिका यादव टॉप फाइव में रही।

कक्षा 5 से अंशिका गिरी, यश कुमार मौर्या, अमृता यादव, शिवांगी, आयन सिंह राजपूत रहे। वही कक्षा 6 से फलक, ईशा चौरसिया, जिया यादव, श्रेया पाण्डेय, श्रेया यादव, चाहत बरनवाल रहे। कक्षा 7 से काजल यादव, खुशबू यादव, अंश गुप्ता, खुशी गिरी, अंशिका यादव का उत्कृट प्रदर्शन रहा। कक्षा 8 से साक्षी यादव, काजल कुमारी, नैतिक गुप्ता, सुमन खान, अंकित कुमार गोंड और सुप्रिया यादव टॉप फाइव में रही। सभी मेधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का आधार होता है। निदेशक कुमार गौरव सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय में ऐसे आयोजन करने का एक मात्र उद्देश्य होता है कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा के प्रति जागरूकता आएं। और वो बढ़ चढ़ कर भाग ले। कहा कि मेहनत से मेधावी अपनी अलग पहचान बनाते हैं। उनके लिए दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

इस अवसर पर रामदास गोंड, अशोक गुप्ता, सुजीत यादव, बीरेंद्र खरवाए, हरिकेश यादव, रविनाथ तिवारी, अरविंद मौर्य, पिंटू यादव सहित अन्य शिक्षक, शिक्षार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।