चन्दौली मारुकपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व गाँजा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली, अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में दिनांक 29.03.2026 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 295 ग्राम अवैध गांजा के साथ सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 लालबहादुर सिंह निवासी हरधनजुड़ा
थाना बलुआ जतनपद चन्दौली को हरधन जुड़ा गंगापुर रास्ते पर वहद ग्राम हरधन जुड़ा थाना बलुआ जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर जिसके विरूद्ध मु0अ0सं0- 69/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ मनोज सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी समूदपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली को बलुआ महुअर रास्ते पर बेला नहर के पास वहद ग्राम बेला थाना बलुआ जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर जिसके विरूद्ध मु0अ0सं0- 70/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 129
Users This Year : 24071
Total Users : 36664
Views Today : 251
Total views : 72067