दालमंडी में चौड़ीकरण अभियान जारी, बुलडोजर और हथौड़ों से गिराए जा रहे मकान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी  दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते रविवार को जिन करीब 30 मकानों को चिह्नित किया गया था, उन्हीं पर आज भी ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी रखी गई है। नए मकानों को आज की कार्रवाई में शामिल नहीं किया गया है।

प्रशासन द्वारा मकानों को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर के साथ-साथ मजदूरों की टीमों को भी लगाया गया है। अलग-अलग टीमों में मजदूर छतों पर चढ़कर हथौड़ों से दीवारों को तोड़ रहे हैं, जिससे तेजी से कार्रवाई आगे बढ़ रही है।

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रशासन सतर्क

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

चौड़ीकरण परियोजना को लेकर लगातार बढ़ रही गतिविधि

दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण की इस कार्रवाई को शहर के यातायात सुधार और विकास परियोजना का हिस्सा माना जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य चिह्नित मकानों को हटाकर मार्ग को चौड़ा करना है, जिससे आने वाले समय में आवागमन और सुविधाजनक हो सके।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।