चंदौली सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र सर्वेश कुमार का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।
समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रारंभ से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्र रहे हैं। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने सर्वेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 137
Users This Year : 24079
Total Users : 36672
Views Today : 262
Total views : 72078