नवरात्र मेला से पहले नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया विंध्याचल धाम का निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर     विंध्याचल नवरात्र मेला शुरू होने से एक दिन पहले नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। विधायक ने भैरव घाट, पक्का घाट, कच्चा घाट और दीवान घाट समेत पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद विधायक मिश्र ने मेला क्षेत्र के अन्य हिस्सों का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।

निरीक्षण के समय नगर पालिका ईओ जी लाल और सीओ सिटी विवेक जावला भी साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र जायसवाल, रोहित त्रिपाठी और रामानंद तिवारी भी नगर विधायक के साथ शामिल रहे।

रिपोर्ट – आनंद यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।