चन्दौली धीना नरवन के अमड़ा गांव में शनिवार की शाम रामनरेश मेमोरियल के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामनरेश सिंह की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह,विशिष्ट अतिथि पूर्व सदस्य विधान परिषद अरविंद सिंह व प्रोफेसर रमाकांत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रख्यात समाजसेवी रामनरेश सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।वही उनके जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें जो कुछ भी धरोहर के रूप में दिया है उसे संजोकर रखने की जरुरत है।अमड़ा गांव में जन्में जनता के सेवक रामनरेश सिंह क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ और संवृद्ध देखना चाहते थे।
इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य,बिजली आदि की व्यवस्था कराया था।अरविंद सिंह पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ने कहा कि बाबू रामनरेश सिंह एक सच्चे जननायक की भांति निरंतर कंधे पर कंबल और हाथ में क्षेत्रीय समस्याओं के अंबार का पिटारा लिए हुए नंगें पैर बनारस लखनऊ और दिल्ली दौड़ते रहे।

उन्होंने 70 दशक में अपने प्रयास से अमड़ा में 25 बेड का संयुक्त अस्पताल व राजकीय पशु अस्पताल,विद्युत उपकेंद्र, सिंचाई विभाग का डाक बंगला ,साधन सरकारी समिति आदि का निर्माण कराया था।
इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रोफेसर सतीश कुमार राय,प्रोफेसर मनोज सिंह, प्रोफेसर बृजेश कुमार पांडेय, प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह, योगेंद्र सिंह चकरु,जिपंस अंजनी सिंह, प्रबंधक सुनील सिंह, धनंजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना,डॉ0 जयकुमार सिंह, मंगला सिंह, अरुण सिंह, सुमंत सिंह अन्ना, मिथिलेश सिंह, प्रभाष सिंह उर्फ अनुज सिंह, सूरज सिंह, अनिल सिंह, बलराम पाठक, विक्की प्रधान आदि रहे।
अध्यक्षता रमाकांत सिंह व संचालन प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह ने किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 5
Users This Year : 10663
Total Users : 23256
Views Today : 6
Total views : 45667