मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी चंपारण के नवनियुक्त जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर चैंबर की ओर से उन्हें बुके, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर महासचिव आलोक कुमार, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह तथा उपसचिव विनय देवकुलियार भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास, व्यापारिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। चैंबर की ओर से जिला प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380